गाजीपुर के किसानों से मिले सपा मुखिया अखिलेश यादव
Gargachary Times
15 August 2026, 19:47
56 views
Lucknow
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज गाजीपुर के खालिसपुर बवांडे गांव के लगभग पांच दर्जन किसानों ने भेंट की। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के समय के लोक दल से जुड़े किसान परिवारों ने नेता जी मुलायम सिंह यादव को अपना भरपूर समर्थन दिया अब वे अपनी नई पीढ़ी को श्री अखिलेश यादव से जोड़ने का काम किया हैं इन नौजवानों ने अखिलेश यादव के जन्मदिन समारोह 01 जुलाई 2026 के अवसर पर 20 बीघा मकई के खेत में बोई फसल में अखिलेश का चित्र उकेरा था। इस चित्र की बहुत चर्चा हुई थी।
लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव एवं गाजीपुर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने किसानों के दल का संयोजन कर उनको लखनऊ में राश्ट्रीय अध्यक्ष जी से भेंट कराई थी।
अखिलेश यादव ने किसानों के उत्साह एवं समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि कृषि इस देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है। किसान खुशहाल होगा तो व्यापार बढ़ेगा। प्रदेश खुशहाल बनेगा। समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों को उनकी फसल का लागत मूल्य मिलेगा और तब उनके परिवार का जीवन भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया है।
अखिलेश यादव से आज गाजीपुर के खालिसपुर बवांडे गांव के सर्वश्री रमाशंकर, अनुपमा यादव, अमरजीत यादव, मोनू सिंह, सुधीर लाल, ओमकार यादव, अफजल अली, मुरलीधर यादव, सूरज कुमार, बंटी सिंह, त्रिलोकी यादव, राम नगीना यादव, लालजी यादव, अक्षय लाल यादव, अवतार यादव, सुदर्शन यादव, अखिलेश यादव, अजय यादव, मानवेन्द्र यादव, ईश्वरदेव यादव, विकास यादव, इंद्रजीत यादव, पंकज पटेल, वैद्यनाथ, राम आशीष खरवार, दिनेश सिंह, नसीम अहमद, शानू कुरैशी, सतीश यादव, दुपेश यादव, योगेश यादव, विशाल यादव, सूर्यनाथ यादव, दिनेश कुमार यादव, दीपक कुमार यादव, राहुल पांडेय, कुशल यादव, शिव कुमार चौहान, अंकित कुमार, अभिजीत कुमार, अमित पांडु, संदीप, विनय कुमार, मुकुल कुमार, रोहित चंद्रवंशी, सत्यम कुमार तिवारी, विपुल शर्मा, अभिमन्यु पहलवान, अजय यादव, संदीप कुमार, नंदलाल यादव, रोहित, गोलू, दीपू, अमरजीत, संदीप सत्या ने भेंट की।