जश्न-ए-ईद- मीलादुन्नवी का जुलूस बडे शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया
Gargachary Times
5 September 2025, 21:16
121 views
Firozabad
शूक्रवार को नगर में जश्न-ए-ईद- मीलादुन्नवी का जुलूस बडी शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस का शुभारंभ मैनपुरी तिराहा से शुरू होकर नगर के दोनो बाजारो से होता हुआ नाईओ वाली मस्जिद पर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में समाजसेवियों तथा व्यापारियों ने स्वागत किया।
जश्न-ए-ईद- मीलादुन्नवी के जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के बुजुर्ग, बच्चो ने भाग लिया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोग अपने धार्मिक नारे लगाते हुए चल रहे थे। मौलाना हबीब अशरफ ने जुलूस-ए-मोहम्मदी में हुजूर के बारे में पैदाइश लोगों को बताया। मोहम्मद सलीम कादरी ने बताया कि हुजूर ने दुनिया में आकर इन्सानियत का दर्स दिया और आपस में मिल-जुल कर रहने व एक दूसरे के काम आने व गरीबो व बेवाओं की मदद करने का पैगाम दिया। जुलूस के पूरा होने पर मुल्क में अमन व चैन और वतन की तरक्की की दुआ की गई। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। जुलूस में युवा लोग हाथों में मुस्लिम धर्म के झंडे लेकर नारे लगाकर साथ चल रहे थे। जगह-जगह लोगों को तबरुख बांटा गया। जुलूस मैनपुरी तिराहा से शुरू होकर कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, नारायण होटल, बड़ा बाजार होता हुआ नाइओ वाली मस्जिद पर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा एसपी ग्रामीण त्रिगुन विशेन, एसडीएम विकल्प, थाना प्रभारी अनुज कुमार देख रहे थे।
इस दौरान सददाम हुसैन, हाफीज सलीम कादरी, नूरुद्दीन राइन, हाफिज बलीउद्दीन, हाफिज हारून, मौलाना हबीब अशरफ, डॉ आस मोहम्मद, मोहम्मद सिकंदर, रोईश राईन, कल्लू यादव, मौलाना रजाउल मुस्तफा, मौलाना जियाउल मुस्तफा, मौलाना साजिब, समाजसेवी अब्दुल वाहिद, हाजी लल्ला भाई, सलीम मास्टर, इसरार बब्बू, मुस्लिम भाई आदि लोग उपस्थित रहे।