Loading...

श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, जिलाधिकारी ने की सहभागिता

Gargachary Times 16 August 2026, 20:44 45 views
Mathura
श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, जिलाधिकारी ने की सहभागिता
आगरा (यमुना ब्रिज), 15 अगस्त। श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, यमुना ब्रिज, आगरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, वंदे मातरम्, राष्ट्रगान तथा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उत्तम सिंह ने समारोह में पधारे आगरा जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल (IAS) सहित सभी अतिथियों का पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद (समर्पण शाखा) के अध्यक्ष श्री नितिन गोयल, कोषाध्यक्ष श्री उमंग गोयल एवं सचिव श्री समीर जैन मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रामकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष श्री सतीश चाहर, प्रबंधक श्री संजीव कुमार दोनेरिया, कोषाध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल, वरिष्ठ सदस्य श्री रामदत्त शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मां सरस्वती वंदना से हुई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पीजी के बच्चों ने हम छोटे-छोटे बच्चे हैं, केजी के विद्यार्थियों ने सारे जहां से अच्छा तथा नर्सरी एवं प्रथम कक्षा के बच्चों ने आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। द्वितीय कक्षा के विद्यार्थियों ने लंदन देखा पेरिस देखा, तृतीय कक्षा की बहिन यशस्वी पाल ने राजस्थानी नृत्य तथा शिव नृत्य (होली खेले मशाने में) की शानदार प्रस्तुति दी। कक्षा सात की बहिन विधि चंद्रा ने मिट्टी के बेटे, जबकि मोहिनी व आराध्या ने तेरा हिमालय आकाश छू ले पर भावपूर्ण प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। कक्षा छह की बहिन शगुन ने अंग्रेजी भाषण, कक्षा सात की बहिन श्वेता एवं कक्षा दो के भैया युवांश ने हिंदी भाषण प्रस्तुत किया। कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने संस्कृत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों की प्रशंसा प्राप्त की। समापन अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष श्री रामकुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के वास्तविक महत्व से अवगत कराते हुए वीर बलिदानियों के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। प्रबंधक श्री संजीव कुमार दोनेरिया ने आशीर्वचन देते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया। अंत में प्रधानाचार्य श्री उत्तम सिंह ने जिलाधिकारी सहित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं आचार्य बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। भोजन एवं मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का गरिमामय समापन हुआ।
Follow Samachar24