शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा दहेज अधिनियम के वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
5 September 2025, 21:17
319 views
Firozabad
शिकोहाबाद मे अभियुक्त सचिन कुलश्रेष्ठ उर्फ सनी पुत्र स्व0 अरूण कुमार निवासी 642 कटरा बाजार धोबी गली कस्बा व थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद (पति) द्वारा तृप्ति उर्फ मानसी (मृतक) से अतिरिक्त दहेज में एक कार अथवा कार खरीदने के लिये रूपये की मांग पूरी ना करने पर मारपीट कर प्रताडित कर पत्नी की हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0-596/2025 धारा 85/80(2)/238 बीएनएस व 3/4 द0प्र0 एक्ट पंजीकृत किया गया था ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद को पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त सचिन कुलश्रेष्ठ उर्फ सनी पुत्र स्व0 अरूण कुमार को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त आदेश के अनुपालन मे टीम गठित की गयी ।
गठित टीम द्वारा शीघ्र कार्यवाही की गयी और गठित टीम को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब टीम अपराधी की निगरानी में लगी थी तभी मुखबिर खास से सूचना पर वाँछित अभियुक्त सचिन कुलश्रेष्ठ उर्फ सनी पुत्र स्व0 अरूण कुमार निवासी 642 कटरा बाजार धोबी गली कस्बा व थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद को उसके मसकन से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।