Loading...

थैलेसीमिया बच्चों के लिए 31 लोगों ने किया रक्तदान

Gargachary Times 16 August 2026, 20:49 24 views
Mathura
थैलेसीमिया बच्चों के लिए 31 लोगों ने किया रक्तदान
नगर निगम चौराहे स्थित किड्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर नगर निगम चौराहा स्थित किड्स वर्ल्ड स्कूल में रविवार को रक्तवीर संस्था ने बैडमिंटन चिल क्लब के सहयोग से थैलेसीमिया बच्चों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में एक महिला सहित कुल 31 लोगों ने रक्तदान किया। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारंभ डॉ. सचिन अग्रवाल और बासु अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से ही जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। रक्तवीर संस्था के संस्थापक मुकेश अग्रवाल और गिरधर शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज जैसे शुभ अवसरों पर थैलेसीमिया बच्चों तथा दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से यह संस्था का 65वां रक्तदान शिविर है। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सेवा का पुनीत कार्य बताया। नियमित रक्तदाता रितिक अग्रवाल ने कहा कि एक बार फिर रक्तदान कर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। बैडमिंटन चिल क्लब के सदस्यों ने भी रक्तदान करते हुए ऐसे शिविरों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। शिविर में ललित गौतम, कुलदीप सैनी, गौरांग अग्रवाल, जय अग्रवाल, अंकुर वार्ष्णेय, वासु अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। किड्स वर्ल्ड स्कूल के गौरांग अग्रवाल ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्तियों को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। जिला अस्पताल की काउंसलर डॉ. गीता सिंह और सुशीला सारस्वत ने बताया कि रक्तदान शिविरों में एकत्रित रक्त थैलेसीमिया और कैंसर मरीजों के लिए संजीवनी का काम करता है। एमबी शर्मा ने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। इस अवसर पर पप्पू सिंह, महिमा, राजकुमार, अशोक अग्रवाल, जितेंद्र कश्यप, पवन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Follow Samachar24