Loading...

महावन पुलिस ने तीन शातिर चोरों को चोरी के माल और नकदी समेत किया गिरफ्तार

Gargachary Times 16 August 2026, 20:50 42 views
Mathura
महावन पुलिस ने तीन शातिर चोरों को चोरी के माल और नकदी समेत किया गिरफ्तार
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। थाना महावन पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को चोरी के माल और नगदी समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से केबल के दो टुकड़े, केबल का तार, समरसेबल तथा नगदी बरामद की है। जगदीशपुर-मनोहरपुर अंडरपास के पास से जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केशव पुत्र प्रेमपाल (25 वर्ष), निवासी मदनपुर थाना महावन, दीपक पुत्र भगवान सिंह (19 वर्ष), निवासी मदनपुर थाना महावन तथा बंशी पुत्र सुरेशचंद्र (29 वर्ष), निवासी मोहल्ला रीढ़ा, कस्बा व थाना बल्देव के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना महावन में आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Follow Samachar24