Loading...

शराबबंदी के दौरान शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, कार समेत भारी मात्रा में शराब बरामद

Gargachary Times 16 August 2026, 20:55 60 views
Firozabad
शराबबंदी के दौरान शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, कार समेत भारी मात्रा में शराब बरामद
फिरोजाबाद। शराबबंदी के दौरान अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना अरांव पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को अंग्रेजी शराब और बीयर की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से शराब के साथ बिक्री में प्रयुक्त सिलेरियो कार भी बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना अरांव पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने नगला नरैनी ठार जाने वाले रास्ते पर हनुमान मंदिर के पास सिलेरियो कार से शराब बेच रहे राज रौदेला पुत्र महेश चंद्र निवासी जेबड़ा, थाना मक्खनपुर, फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 02 हाफ बोतल आइकोनिक व्हाइट, 20 हाफ बोतल रॉयल स्टैग, 28 क्वार्टर ऑफिसर चॉइस और 07 कैन हेवर्ड्स बीयर बरामद हुई। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त ग्रे रंग की सिलेरियो कार संख्या DL 9C AM 8634 भी कब्जे में ली गई।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना अरांव में मुकदमा अपराध संख्या 119/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ऋषि कुमार, उपनिरीक्षक दुशासन सिंह, हेड कांस्टेबल मो. आफताब, हेड कांस्टेबल कुशलपाल और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24