नसीरपुर पुलिस ने अवैध असलहा समेत आरोपी को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
16 August 2026, 20:56
43 views
Firozabad
फिरोजाबाद। जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नसीरपुर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध असलहा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना नसीरपुर पुलिस टीम ने 15 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान फतेहपुर कर्खा अंडरपास के पास से निरोत्तम पुत्र रामदास निवासी केसरी, थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सीएमपी 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना नसीरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 198/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह, उपनिरीक्षक अतुल शर्मा, उपनिरीक्षक अजय कुमार तथा कांस्टेबल 1011 मनोज कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।