Loading...

शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन फिरोजाबाद क्लब मे किया

Gargachary Times 5 September 2025, 21:18 109 views
Firozabad
शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन फिरोजाबाद क्लब मे किया
शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन फिरोजाबाद क्लब में किया गया, जिसमें उप शिक्षा निदेशक डाइट फिरोजाबाद, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उदय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। सभी विकाश खण्डों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को नवाचार के साथ बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने हेतु प्रेरित किया गया।
Follow Samachar24