Loading...

भाजपा राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से बदला है: अखिलेश यादव

Gargachary Times 17 August 2026, 20:35 40 views
Lucknow
भाजपा राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से बदला है: अखिलेश यादव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह बदहाल हो गई है। किसानों की कहीं सुनवाई नहीं है। जनता परेशान है, उसकी कमर मंहगाई और भ्रष्टाचार ने तोड़ दी है। जब भाजपा राज का अंत होगा तभी सभी समस्याओं और परेशानियों का समाधान होगा। अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में आए किसानों, नौजवानों को सम्बोधित कर रहे थे। अखिलेश यादव से आज डॉ. दिविग्वजय भाटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आए भारतीय किसान यूनियन (बीआर अम्बेडकर) के किसानों की भेंट हुई। डॉ. दिग्विजय भाटी ने बताया कि वे सब अमरोहा से लखनऊ 400 किलोमीटर का सफर एक बड़ी टैªक्टर ट्राली में करके आए हैं। मुकेश सिद्धार्थ राष्ट्रीय संयोजक, आंबेडकर सेना मेरठ के बहुचर्चित ललिता गौतमकांड में न्याय की लड़ाई के दौरान श्री अखिलेश यादव द्वारा उनकी पीड़ा को समझकर मदद करने के लिए आभार जताया। इस संघर्ष में 16 आंदोलनकारियों के खिलाफ मुदकमें दर्ज हुए हैं। गाजियाबाद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री कृष्ण रूहेला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को ‘गुमनाम क्रांतिकारी‘ पुस्तक भेंट की। अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद के एक नौजवान का हालचाल लेते हुए बताया कि लोहिया संस्थान में एक डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगा देने से शिकोहाबाद के अंकित राठौर का हाथ काटना पड़ गया। उन्होंने इस सम्बंध में लोहिया अस्पताल के प्रशासन सेे भी वार्ता की। इस घटना पर दुःख और क्षोभ जताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चौपट हो गई है। खबरें मिलती है कि पोस्टमार्टम के लिए लाया गया व्यक्ति उठकर भाग गया। गलत दवाएं देकर न जाने कितने मरीजों की किडनी फेल कर दी। मरीजों से इलाज के नाम पर लूट मची है। कहीं कोई देखने वाला नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि घायलों को समय से इलाज मिले इसके लिए एम्बुलेंस 108 चलाई थी। नवजात-शिशु और प्रसूताओं की सुविधा के लिए एम्बुलेंस 102 चलाई थी। अपराध नियंत्रण के लिए तत्काल पुलिस रिस्पांस सिस्टम यूपी डायल 100 पुलिस सेवा बनाई गयी थी जिससे सभी लोगों को सुविधा मिले। सभी खुशहाल रहे। किन्तु भाजपा सरकार ने इन सभी जनहित की सुविधाओं को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार में किसान सबसे ज्यादा परेशान है। किसान नेताओं ने एक स्वर में कहा कि देश-प्रदेश को बचाना है तो श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है और सामाजिक न्याय की व्यवस्था लाना है। लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण बचाना है। अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 के अब कुछ दिन ही बचे हैं। जनता में बहुत जोश है। भाजपा राज से छुटकारा पाने के लिए सभी समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पीडीए बूथ स्तर तक संकल्पित है।
Follow Samachar24