Loading...

राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की जिला बैठक में आर्थिक आधार पर आरक्षण और यूजीसी का मुद्दा उठा

Gargachary Times 17 August 2026, 20:36 57 views
Mathura
राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की जिला बैठक में आर्थिक आधार पर आरक्षण और यूजीसी का मुद्दा उठा
मथुरा। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ जिला कार्यकारिणी की विशेष बैठक सी.एल. शिशु शिक्षा निकेतन, मारुति नगर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक सरोकारों तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक का प्रमुख मुद्दा आरक्षण व्यवस्था और आर्थिक आधार पर आरक्षण रहा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन आरक्षण का विरोध नहीं करता, लेकिन आरक्षण का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक पहुंचना चाहिए। सदस्यों ने कहा कि गरीबी किसी एक जाति तक सीमित नहीं है। ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य सहित प्रत्येक समाज में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार मौजूद हैं। इसलिए आर्थिक आधार को आरक्षण व्यवस्था में महत्वपूर्ण आधार बनाया जाना चाहिए, ताकि सभी वर्गों के जरूरतमंद लोगों को समान अवसर मिल सके। बैठक में यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सभी नागरिकों को समान अधिकार और अवसर मिलना चाहिए तथा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का उचित अवसर प्राप्त हो। इस अवसर पर संगठन में शामिल हुए नवीन सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया तथा विभिन्न दायित्वों के लिए सदस्यों का मनोनयन भी किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक पंडित चंद्रलाल शर्मा ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी, संरक्षक मुकेश सारस्वत, जिला अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, डॉ. सतीश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गोविंद नारायण, गोवर्धन नगर अध्यक्ष लाला व्यास, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती हरि वर्षा कौशल, जिला प्रभारी डॉ. बृजराज सारस्वत, महासचिव एवं संचालक पं. श्री नंदकिशोर शर्मा, सुशील पचौरी, राजीव तिवारी, मुकेश तिवारी, बालकृष्ण सारस्वत, संजय शर्मा, गिरजा शंकर, अनुपम उपाध्याय, रवि अग्निहोत्री, देवेंद्र पचौरी, कौशल शर्मा, गोपाल शर्मा, भगवन शास्त्री, पूरन पांडे, हृदेश दुबे, बृजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, विष्णु शर्मा, गोपाल वशिष्ठ, नवीन शर्मा, कौस्तुभ पंडित, चिंतन वल्लभ गोस्वामी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता, समान अधिकार और जरूरतमंद लोगों के हित में आवाज उठाने के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया।
Follow Samachar24