Loading...

छाता तहसील में आयोजित समाधान दिवस में डीएम एसएसपी ने की जनसुनवाई

Gargachary Times 17 August 2026, 20:37 35 views
Mathura
छाता तहसील में आयोजित समाधान दिवस में डीएम एसएसपी ने की जनसुनवाई
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने तहसील छाता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की शिकायतें सुनी। जिलाधिकारी ने प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारीयों को तहसील दिवस में आने वाले आम-जनमानस/शिकायतकर्ताओं को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस/ तहसील दिवस में कहा कि जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वाेपरि है, कोई भी फरियादी तहसील दिवस या किसी भी कार्यालय से निराश होकर नहीं जाना चाहिए। पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिया जाना ही प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाएं पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे, यह हमारी प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर मुआयना करने तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करके पीड़ित लोगों को राहत पहुँचाने हेतु अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिये। उप जिलाधिकारी छाता अखिलेश कुमार ने अवगत कराया कि छाता तहसील में 63 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिसमें से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार ने अवगत कराया है कि तहसील दिवस में 32 शिकायतें प्राप्त हुई है तथा 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी महावन प्राजक्ता त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील महावन में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी मांट चंद्रभूषण प्रताप ने अवगत कराया कि मांट तहसील में 39 शिकायतें प्राप्त हुई और 07 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह ने बताया कि गोवर्धन तहसील में 35 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया।
Follow Samachar24