Loading...

आगरा में कैलाश मेले के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेशनल हॉस्पिटल द्वारा 11वां विशाल भंडारे का आयोजन

Gargachary Times 17 August 2026, 20:38 45 views
Agra
आगरा में कैलाश मेले के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेशनल हॉस्पिटल द्वारा 11वां विशाल भंडारे का आयोजन
संवाददाता विजय सोलंकी आगरा आगरा कैलाश मेले में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ सेवा की तस्वीर भी देखने को मिली। सिकंदरा स्थित नेशनल हॉस्पिटल की ओर से सावन के तीसरे सोमवार को 11वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही भंडारे में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। नेशनल हॉस्पिटल के डायरेक्टर सुशील चौहान की ओर से पिछले 11 वर्षों से कैलाश मेले के दौरान भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 11 क्विंटल प्रसाद की व्यवस्था की गई। बाबा भोलेनाथ के चित्र पर माल्यार्पण और विधि-विधान से पूजन के बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को पूरे उत्साह के साथ प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयवीर सिंह तोमर समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा में सहभागिता की। आगरा में कैलाश मंदिर का सावन मेला आस्था का बड़ा केंद्र है। तीसरे सोमवार को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया। इसी धार्मिक आस्था और सेवा की परंपरा के बीच नेशनल हॉस्पिटल का यह भंडारा लगातार 11 वर्षों से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और सेवा का माध्यम बना हुआ है। भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों ने बाबा कैलाशनाथ से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
Follow Samachar24