Loading...

राशन कोटेदारों का कमीशन बढ़कर 125 रुपये प्रति क्विंटल हुआ, नई ई-पॉस आधारित प्रणाली का शुभारंभ

Gargachary Times 17 August 2026, 20:38 33 views
Mathura
राशन कोटेदारों का कमीशन बढ़कर 125 रुपये प्रति क्विंटल हुआ, नई ई-पॉस आधारित प्रणाली का शुभारंभ
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। लखनऊ में उचित दर विक्रेताओं के लिए नई ई-पॉस आधारित कोटेदार कमीशन प्रणाली के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में नई व्यवस्था का शुभारंभ किया। जनपद मथुरा में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार सहित उचित दर विक्रेताओं ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि की गई है। कोटेदारों के कमीशन में 35 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। अब कोटेदारों को मिलने वाला कमीशन 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इससे प्रदेशभर के कोटेदारों को आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया गया। इस प्रणाली के माध्यम से कोटेदारों से संबंधित समस्याओं एवं फीडबैक को ई-पॉस के माध्यम से दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध होगी। अधिकारियों ने कहा कि नई व्यवस्था से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
Follow Samachar24