Loading...

टूंडला में लूट का खुलासा, दो बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार

Gargachary Times 17 August 2026, 20:40 35 views
Firozabad
टूंडला में लूट का खुलासा, दो बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना टूंडला पुलिस ने 8 अगस्त को हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो बाल अपचारियों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 1500 रुपये नकद, अवैध तमंचा-कारतूस और घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार 8 अगस्त को राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी पृथ्वीराज मीना ने थाना टूंडला में तहरीर दी थी कि तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उनके साथ मारपीट कर उनका OnePlus Nord CE 2 मोबाइल फोन और 2500 रुपये जबरन छीन लिए और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना टूंडला में मुकदमा दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने घटना के शीघ्र खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में पुलिस टीम को लगाया था। पुलिस टीम ने ठोस साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के आधार पर 17 अगस्त को मुकदमे में वांछित लक्की पुत्र जालिम सिंह, निवासी सती नगर, श्याम विहार कॉलोनी, थाना ट्रांस यमुना, आगरा तथा दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से सिल्वर कलर का लूटा गया OnePlus मोबाइल, 1500 रुपये, 315 बोर का अवैध देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या UP80HY9444 भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक मामले में लूट और आर्म्स एक्ट की धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक जतिनपाल, सचिन कुमार, विजय चौधरी, हेड कांस्टेबल पूरन सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार और अंकित कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24