Loading...

शिकोहाबाद पुलिस ने दो वाहन चोरों को दबोचा, दो चोरी की बाइक और चाकू बरामद

Gargachary Times 17 August 2026, 20:40 44 views
Firozabad
शिकोहाबाद पुलिस ने दो वाहन चोरों को दबोचा, दो चोरी की बाइक और चाकू बरामद
फिरोजाबाद। अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिकोहाबाद पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को असुआ की ओर जाने वाली सड़क के मोड़ के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजान पुत्र अंशार उर्फ इन्सार अली और फरमान पुत्र गुड्डू उर्फ जमुद्दीन, निवासी मोहम्मदपुर, थाना शिकोहाबाद, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी थाना शिकोहाबाद में दर्ज दो वाहन चोरी के मुकदमों में वांछित थे। तलाशी के दौरान फैजान के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ। बरामद वाहनों में HF Deluxe मोटरसाइकिल संख्या UP84U6353 तथा HF Deluxe मोटरसाइकिल संख्या UP83DE3579 शामिल हैं। चाकू बरामद होने के संबंध में फैजान के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार फैजान के खिलाफ तीन और फरमान के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, उपनिरीक्षक आदेश कुमार, उपनिरीक्षक कपिल कुमार, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल नीतेन्द्र कुमार तथा होमगार्ड कौशल किशोर शामिल रहे।
Follow Samachar24