कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा 22 सूत्रीय ज्ञापन
Gargachary Times
17 August 2026, 20:42
79 views
Firozabad
फिरोजाबाद। कर्मचारियों और विभिन्न श्रमिक वर्गों की समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार, 17 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, संविदा कर्मियों, ई-रिक्शा व ऑटो चालकों सहित अन्य श्रमिक वर्गों की समस्याओं के समाधान की मांग की।ज्ञापन में 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और न्यूनतम वेतन 72 हजार रुपये किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 18 हजार रुपये और आशा संगिनी का मानदेय 24 हजार रुपये करने की मांग की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का न्यूनतम मानदेय भी 18 हजार रुपये किए जाने की मांग संगठन ने उठाई।भारतीय मजदूर संघ ने संविदा कर्मियों को नियमित करने, श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं का स्थायी समाधान करने तथा उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की।इसके अलावा पटरी-रेहड़ी दुकानदारों को कारोबार के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने, ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के लिए निर्धारित स्टैंड बनाए जाने तथा वाहन चालकों के साथ पुलिस द्वारा कथित उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिक वर्ग की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना जरूरी है। उन्होंने शासन-प्रशासन से 22 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।