Loading...

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा-2025 के दृष्टिगत जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण

Gargachary Times 6 September 2025, 15:12 24 views
Firozabad
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा-2025 के दृष्टिगत जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण
जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करते हुए परीक्षा केन्द्रों पर लगे CCTV कैमरों की कार्यक्षमता, कंट्रोल रूम की जांच की और व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस पर पूर्ण प्रतिबंध का सख्ती से पालन करने और ड्यूटी में तैनात पुलिस की निगरानी को सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया । पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने हेतु फिरोजाबाद पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से सतर्क व सक्रिय।
Follow Samachar24