आबकारी विभाग ने सिरसागंज में शराब दुकानों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Gargachary Times
18 August 2026, 20:21
49 views
Firozabad
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने सिरसागंज क्षेत्र में फुटकर देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में की गई।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 सिरसागंज ने स्टाफ के साथ विभिन्न दुकानों और कैंटीन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दुकानदारों को परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा दुकान के बाहर मदिरा का सेवन नहीं होने देने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने दुकानों पर ग्राहकों की मांग के अनुरूप ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने और पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने तथा पॉस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सभी आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखने, ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने की हिदायत दी गई।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि शराब दुकानों पर निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा और निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।