Loading...

हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी अवैध तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार

Gargachary Times 18 August 2026, 20:22 34 views
Firozabad
हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी अवैध तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार
जनपद में अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रसूलपुर पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, चार खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी सीताराम पुत्र कामता प्रसाद निवासी बंबा वाला खंजापुर, थाना रसूलपुर को फतेहाबाद रोड स्थित बरी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, चार खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना रसूलपुर में मुकदमा अपराध संख्या 435/26, धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में ये रहे शामिल गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक निशान्त कुमार, कांस्टेबल चक्रदमन पाराशर, कांस्टेबल सचिन शर्मा एवं कांस्टेबल विवेक यादव शामिल रहे।
Follow Samachar24