Loading...

आमिर खान की ‘बंटवारा’ पर बवाल! आगरा में हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, पोस्टर जलाकर जताया विरोध

Gargachary Times 18 August 2026, 20:28 48 views
Agra
आमिर खान की ‘बंटवारा’ पर बवाल! आगरा में हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, पोस्टर जलाकर जताया विरोध
राजपुर चुंगी स्थित पन्ना सिनेमा के बाहर योगी यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फिल्म बंटवारा के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर के साथ आमिर खान और सनी देओल के फोटो जलाए और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान आमिर खान मुर्दाबाद, सनी देओल मुर्दाबाद और बंटवारा फिल्म बैन करो जैसे नारे लगाए गए। मौके पर जय श्री राम, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल गूंज उठा। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एवं हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर ने आरोप लगाया कि फिल्म में हिंदुओं को नकारात्मक और मुसलमानों को सकारात्मक रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने फिल्म के कथित चित्रण पर आपत्ति जताते हुए विरोध जारी रखने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow Samachar24