Loading...

फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्रों का हंगामा, कर्मचारी पर छेड़खानी का आरोप

Gargachary Times 18 August 2026, 20:28 55 views
Firozabad
फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्रों का हंगामा, कर्मचारी पर छेड़खानी का आरोप
फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में सोमवार को MBBS छात्र-छात्राओं ने एक कर्मचारी पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आक्रोशित छात्र-छात्राएं प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर सीढ़ियों पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज के एक कर्मचारी ने छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी की। घटना को लेकर छात्रों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।मामले की जानकारी मिलते ही छात्र-छात्राओं ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कॉलेज परिसर में स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत करते हुए पूरे मामले की जानकारी ली।फिलहाल पुलिस कॉलेज परिसर में मौजूद है और छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
Follow Samachar24