Loading...

प्रान्तीय रक्षक दल के जवानों का सम्मेलन

Gargachary Times 18 August 2026, 20:31 54 views
Mainpuri
प्रान्तीय रक्षक दल के जवानों का सम्मेलन
मैनपुरी - प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पी.आर.डी. जवानों के सम्मेलन की लाइव स्ट्रीमिंग के उपरांत कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पी.आर.डी. जवानों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि प्रदेश के कई अन्य विभागों में पहले मानदेय बढ़ोत्तरी, कैशलेस चिकित्सा जैसी सुविधाओं की घोषणा हो चुकी थी लेकिन पी.आर.डी. जवान इससे वंचित रह गए थे, प्रदेश सरकार ने पी.आर.डी. जवानों की आवश्यकताओं को समझते हुए उनके लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि बीमारी ऐसी स्थिति है, जिससे कोई भी परिवार पूरी तरह अछूता नहीं रह सकता, अचानक बीमारी आने पर उपचार के लिए बड़ी धनराशि की जरूरत पड़ती है, ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा पी.आर.डी. जवानों, उनके परिवारों के लिए रू. 05 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध कराना बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा केवल जवानों के लिए नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार बनेगी, आर्थिक रूप से सामान्य परिवारों के लिए गंभीर बीमारी के उपचार का खर्च बड़ी चुनौती बन जाता है, सरकार के इस निर्णय से पी.आर.डी. जवानों को अपने परिवार के स्वास्थ्य को लेकर आर्थिक चिंता कम होगी। उन्होने कहा कि पी.आर.डी. जवानों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है, मानदेय में यह चौथी बार वृद्धि हुयी है, जो सरकार द्वारा पी.आर.डी. जवानों के योगदान को लगातार सम्मान दिए जाने का प्रमाण है। उन्होंने जवानों से अपेक्षा की कि वह पूरी निष्ठा, लगन और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि पी.आर.डी. जवानों, उनके पूरे परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में शामिल किया जाना महत्वपूर्ण निर्णय है, इससे जवानों को बीमारी के समय उपचार की चिंता से राहत मिलेगी। उन्होने पी.आर.डी. जवानों के मानदेय वृद्धि की घोषणा पर सभी पी.आर.डी. जवानों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार ने उनकी मेहनत, लगन और सेवाओं को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि पी.आर.डी. जवान कठिन परिस्थितियों में पूरी मेहनत से अपनी जिम्मेदारियांे को निभाते हैं, जहां भी उनकी ड्यूटी लगाई जाती है, वह पूरी तत्परता और अनुशासन के साथ कार्य करते हैं, सुरक्षा व्यवस्था से लेकर विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों तक उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि सरकार की घोषणाएं केवल आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं बल्कि इससे जवानों के सम्मान, मनोबल को भी मजबूती मिलेगी। इस दौरान कोषाध्यक्ष डॉ. विमल पाण्डेय के अलावा जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रंजना शुक्ला, एन.आई.सी. से धीरज कुमार, बडी संख्या में पी.आर.डी. के जवान आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24