Loading...

बारावफात के जुलूस की समाप्ति के बाद हुडदंग करने वाले 30 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 6 September 2025, 20:25 92 views
Firozabad
बारावफात के जुलूस की समाप्ति के बाद हुडदंग करने वाले 30 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बारावफात के जुलूस के बाद 40 से 50 नवयुवक गैरपरम्परागत मार्ग से वापस जा रहे थे । पुलिस द्वारा वीडियो के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए लोगों को चिह्नित किया गया जिसमें थाना उत्तर पर मु0अ0स0 525/25 धारा 223(क)/126(2)बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा वीडियो के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना उत्तर पर 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा वीडियो के आधार पर 30 अभियुक्तों को तीन अलग-अलग स्थानों से 14 मोटर साइकिलों सहित गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए जिला कारागार भेजा जा रहा है । 14 मोटरसाइकिलों को सीज किया गया है ।
Follow Samachar24