Loading...

कर्मयोग से सशक्त प्रशासन विषय पर जिला सभागार में ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित हुई कार्यशाला

Gargachary Times 19 August 2026, 19:55 65 views
Mathura
कर्मयोग से सशक्त प्रशासन विषय पर जिला सभागार में ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित हुई कार्यशाला
मथुरा। जिला सभागार में ब्रह्माकुमारीज के प्रशासनिक सेवा प्रभाग द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए “कर्मयोग से सशक्त प्रशासन” विषय पर एक विशेष प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देशभर में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा किया गया था। कार्यशाला में ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय, माउंट आबू से आमंत्रित वरिष्ठ वक्ताओं ने प्रशासनिक कार्यों में सकारात्मक सोच, आत्म-सशक्तिकरण एवं कर्मयोग की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डिविजनल कमिश्नर सीताराम मीणा रहे। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा सहित जिला प्रशासन के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता बीके डॉ. बिन्नी सरीन ने कहा कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन केवल पद और अधिकार के माध्यम से नहीं, बल्कि सकारात्मक दृष्टिकोण, निस्वार्थ भावना, धैर्य एवं कर्मयोग की भावना से किया जाए तो जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। बीके हरीश भाई, प्रशासनिक सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक, ने कर्मयोग को जीवन एवं प्रशासन में अपनाने के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण परिस्थितियों में संतुलित मन, स्पष्ट निर्णय क्षमता और सकारात्मक व्यवहार प्रभावी प्रशासन की आधारशिला हैं। पूर्व डिविजनल कमिश्नर सीताराम मीणा ने अपने तीन दशक से अधिक के प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि राजयोग के अभ्यास ने उन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने तथा सही एवं प्रभावी निर्णय लेने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके कृष्णा दीदी जी ने प्रतिभागियों को राजयोग मेडिटेशन का गहन अनुभव कराया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला के विषय एवं प्रस्तुत विचारों की सराहना करते हुए इसे प्रशासनिक जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम का समन्वय मथुरा रिफाइनरी के आलोक कुमार द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मनोज, पूजा, अंजली, गौरी, मनोहर, सौरभ, कमल, उमेश, सचिन आदि का विशेष योगदान रहा।
Follow Samachar24