बकील व लेखपाल के बीच हुई तकरार के बाद पुलिस से की शिकायत
Gargachary Times
19 August 2026, 20:08
45 views
Jalaun
कोंच(जालौन)मंगलवार की शाम लेखपाल और बकील के बीच उस समय बिबाद खड़ा हो गया जब बकील ने लेखपाल से 61 ख बनबाने के लिए कहा जिस पर लेखपाल ने सुविधा शुल्क मांगा इसी को लेकर दोनों में तकरार हो गयी और बकील ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया।
मामला तहसील परिसर स्थित राजस्व कार्यालय के सामने का है जहां पर अधिबक्ता राजेन्द्र प्रसाद जाटव लोहई क्षेत्र के लेखपाल कृष्ण विहारी से 61ख बनबाने गए थे तभी बकील के कथन के अनुसार लेखपाल द्वारा सुविधा शुल्क सौ रुपये की मांग की गयी जब अधिबक्ता ने रुपये देने से इनकार किया तो लेखपाल ने भी काश्तकार के आने पर ही 61ख बनाये जाने की बात कही इसी दौरान लेखपाल ने अधिबक्ता के साथ गाली गलौच करते हुए थप्पड़ मार दिया और जेब मे पड़े 5 सौ रुपये निकाल लिए घटना पर बड़ी संख्या में लेखपाल और अधिबक्ता एकत्रित हो गए लेकिन मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया जिस पर अधिबक्ता ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए लेखपाल पर कार्यवाही की मांग की है वहीं लेखपाल कृष्ण विहारी ने भी अपना पक्ष रखते हुए बताया कि 61ख काश्तकार की मौजूदगी तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद बनाया जाता है और मेरे ऊपर अधिबक्ता द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है वहीं लेखपाल ने भी एस डी एम अभिनव कुमार यादव को घटना से अबगत करा दिया अब देखना है कि जांच में क्या निकलकर सामने आता है।
61ख विबाद के बाद तहसील में लगे जागरूक पोस्टर
कोंच(जालौन)दिन मंगलवार की शाम लेखपाल व अधिबक्ता के मध्य 61ख विबाद के बाद दिन बुधवार को तहसील परिसर में राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पारदर्शी राजस्व व्यबस्था समृद्ध किसान समृद्ध उत्तर प्रदेश लोगों के तहत किसानों के जागरूक ग
हेतु पोस्टर लगाकर बताया गया कि खतौनी में अंश निर्धारण की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है अतः अब राजस्व विभाग द्वारा 61ख(भूमि प्रमाणपत्र)एवं खसरा की प्रतियां अलग से जारी नहीं की जायेगीं वहीं पोस्टर में यह भी बताया गया कि खतौनी में दर्ज अंश का अवलोकन किसान भाई कर लें और त्रुटि होने पर सम्बंधित लेखपाल से सम्पर्क करें वहीं किसानों से दलालों से सावधान रहने की बात कही है।