Loading...

श्रावण माह में रुद्राभिषेक कर यजमानों ने लिया आशीर्वाद

Gargachary Times 19 August 2026, 20:08 50 views
Firozabad
श्रावण माह में रुद्राभिषेक कर यजमानों ने लिया आशीर्वाद
कोंच(जालौन) श्रावण मास में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना अत्यंत पुण्य कारी और मनोकामना को पूर्ण करने वाला माना जाता है जो व्यक्ति विधि विधान पूर्वक रुद्राभिषेक करता है उससे भोलेनाथ अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं और जीवन के सारे कष्टों को दूर कर देते हैं इसी को लेकर दिन बुधवार को नहर कोठी स्थित शंकर महादेव मंदिर पर रुद्राभिषेक यजमानों द्वारा किया गया जिसमें विद्वान पंडित शिवाकांत आचार्य ने विधि विधान पूर्वक भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया इसके उपरांत भगवान शिव को भोग लगाने के उपरांत प्रसाद बितरण किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद को ग्रहण कर अपने जीवन को सफल बनाया इस दौरान संजय कुमार गुप्ता मंजेश गुप्ता यश गुप्ता खुशी गुप्ता आयुषी राधा सुहाने रोहन सुहाने पुष्पा बिलैया कल्पना रेखा विभा शिखा आरती प्राची अग्रवाल आरची अग्रवाल अंशिका अग्रवाल सहित तमाम यजमान व भक्ति गण मौजूद रहे।
Follow Samachar24