दो पक्षों में मारपीट का बीडीओ हुआ वायरल
Gargachary Times
19 August 2026, 20:22
71 views
Jalaun
कोंच(जालौन) नगर में देर रात समय करीब 11 बजे सड़क पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद इलाके की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं
मामला कोतवाली क्षेत्र के मार्कंडेश्वर तिराहे स्थित हनुमान मंदिर के सामने का बताया जा रहा है घटना देर रात की है जहां किसी बात को लेकर दो लोग आपस में आमने-सामने आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई सड़क पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक लात-घूंसे चलते रहे इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही बताया जा रहा है कि सड़क पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सामने आया है।
वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह मारपीट की घटना से राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों में भी असुरक्षा का माहौल बनता है।