पुलिस आ जायेगी तो उसके सामने भी पटक पटक कर मारेंगे
Gargachary Times
19 August 2026, 20:22
51 views
Jalaun
कोंच(जालौन)पुलिस का ख़ौफ़ लोगों के दिलो दिमाग से खत्म होता जा रहा है क्योंकि कुछ दबंग प्रबृत्ति के लोग पुलिस के सामने ही पटक पटक कर मारने की धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।
मामला मुहल्ला गांधी नगर निबासिनी ऊषा देवी पत्नी बीरेन्द्र कुमार का है जिन्होंने दिन बुधवार को कोतवाली में एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 18 अगस्त 2026 की है जब घर पर मैं और मेरी बेटी नम्रता अकेले थे तभी घर के पीछे रहने वाले माता प्रसाद यादव पुत्र गंगी रानू व राहुल पुत्रगण माता प्रसाद रात्रि 3 बजे दीवाल फांदकर मेरे घर में आकर दीवाल पर चट्टान आदि लगाने लगे क्योंकि मेरा और उक्त के बीच दीवाल पर विबाद चल रहा है और जिसे लेकर आये दिन उक्त लोगों द्वारा दीवाल खोदकर कब्र बना देने की धमकी व मारपीट की जाती है कब मैं रात में देखने गयी तो उक्त लोग अपने घर मे कूँद गए और गाली गलौच करते हुए बोले कि पुलिस आ भी जाएगी तो उसके सामने भी पटक पटक कर मारेंगे ऊषा देवी ने पुलिस से उक्त लोगों से जान माल का खतरा बताते हुए आवश्यक कानूनी कार्यवाही की मांग की है।