राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
Gargachary Times
20 August 2026, 20:47
33 views
Jalaun
कोंच/जालौननगर में दिन गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरोजनी नायडू पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी इस अवसर पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष सरिता आनंद अग्रवाल ने राजीव गांधी के जीवन और उनके राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिकता और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन्होंने युवाओं को देश की ताकत बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में नई शुरुआत हुई जिसका लाभ आज देश को मिल रहा है उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश की एकता अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहा उनके विचार और योगदान हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने युवाओं और तकनीकी क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए दूरदर्शी सोच के साथ कार्य किया
इस मौके पर श्री नारायण दीक्षित नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी जिला महासचिव अनिल पटेरिया लकी दुबे श्रीकांत दीक्षित जाहिद खान छोटेलाल मो. जाहिद विशाल कैफे अवधेश दुबे सरताजुद्दीन शहाबुद्दीन देवेंद्र कुमार बबलू दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे