Loading...

कदौरा पुलिस ने जुआ खेलते 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.65 लाख रुपये बरामद

Gargachary Times 20 August 2026, 20:48 37 views
Jalaun
कदौरा पुलिस ने जुआ खेलते 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.65 लाख रुपये बरामद
जालौन। कदौरा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 65 हजार रुपये की नकदी, 52 अदद ताश के पत्ते, नौ मोबाइल फोन और एक पावर बैंक बरामद किया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों तथा अवैध शराब, जुआ और सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कदौरा पुलिस टीम ने जुआ खेलते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नाजिर बेग उर्फ रिकू पुत्र अजीज बेग, शेखर सिंह पुत्र शिव सिंह, प्रशांत सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह, उमेश गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता, देवेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, कुबेर शर्मा पुत्र अशोक कुमार, अशोक कुमार पुत्र जयराम, प्रत्यय शुक्ला पुत्र प्रणव प्रकाश शुक्ला और अंकित पुत्र प्रवीण कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी थाना कुरारा क्षेत्र, जनपद हमीरपुर के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार बरामदगी में 1,57,500 रुपये मालफड़, 7,500 रुपये जामा तलाशी, 52 ताश के पत्ते, नौ मोबाइल फोन और एक पावर बैंक शामिल है। मामले में थाना कदौरा पर जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कदौरा मय पुलिस टीम शामिल रही।
Follow Samachar24