खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ
Gargachary Times
20 August 2026, 20:49
35 views
Mainpuri
मैनपुरी - उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा विपणन विकास सहायता योजनान्तर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन तहसील करहल के ग्राम कंचनपुर में सम्पन्न हुआ, जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुजेश प्रताप सिंह यादव पूर्व प्रत्याशी भाजपा द्वारा उपस्थित आम-जनमानस को सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिये प्रोत्साहित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पवन यादव जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने उपस्थित लोगों से स्वयं का रोजगार विनिर्माण क्षेत्र में आटा चक्की, घानी तेल, इण्टरलॉकिंग ईंट, मशाला, नमकीन, धान इकाई, दुग्ध उत्पाद, मधुमक्खी पालन आदि उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में सटरिंग, टेन्ट, ब्यूटी पार्लर, मोबाइल रिपेयरिंग, इलैक्ट्रीकल्स आदि उद्योगों को स्थापित करने हेतु प्रेरित किया एवं उद्योग स्थापना में बैंको के माध्यम से वित्तीय सहायता हेतु विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में आवेदन करने हेतु कहा गया। उन्होने बताया कि प्रजापति, कुम्भकार समाज के लोगों को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में आवेदन करने एवं निःशुल्क विद्युत चालित चाक प्राप्त करने हेतु जानकारी दी गयी साथ ही प्रजापति, कुम्भकार समाज के उपस्थित लोगों का टूल-किट्स एवं ऋण हेतु पंजीकरण किया गया।
जागरूकता शिविर में कल्पेन्द्र भारतीय मण्डल अध्यक्ष भाजपा, प्रदीप यादव प्रधान कंचनपुर, अवनीश कुमार वरिष्ठ सहायक, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।