Loading...

दलहन आत्मनिर्भरता मिशन को लेकर स्टीयरिंग समिति की बैठक, रबी सीजन में 50% अनुदान पर मिलेगा बीज

Gargachary Times 20 August 2026, 20:58 36 views
Firozabad
दलहन आत्मनिर्भरता मिशन को लेकर स्टीयरिंग समिति की बैठक, रबी सीजन में 50% अनुदान पर मिलेगा बीज
फिरोजाबाद। जनपद में दलहन की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की जनपद स्तरीय स्टीयरिंग समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का मुख्य उद्देश्य दालों के आयात को कम करना, किसानों की आय में वृद्धि करना तथा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कम उत्पादकता वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां दलहन की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही रबी सीजन में किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर दलहन के बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन में 20 हेक्टेयर क्षेत्र में अरहर प्रदर्शन कराया गया। इसके अलावा 237 पैकेट निःशुल्क अरहर मिनीकिट बीज वितरित किए गए। किसानों को 53 कुंतल अरहर, 3.32 कुंतल उड़द तथा 3.84 कुंतल मूंग बीज अनुदान पर उपलब्ध कराया गया। फील्ड स्तर पर किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रबी सीजन के लिए चना, मटर एवं मसूर के बीज की बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल पर शुरू हो गई है। किसान पोर्टल के माध्यम से बीज की बुकिंग करा सकते हैं। बैठक में जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान, एलडीएम रमाकांत त्यागी, कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओंकार सिंह यादव, कृषि वैज्ञानिक डॉ. पृथ्वी पाल सिंह, जिला पंचायत के कार्य अधिकारी विनोद कुमार वर्मा, टूंडला सफल क्रॉप प्रोड्यूसर कंपनी के प्रतिनिधि तथा प्रगतिशील किसान अवधेश प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24