Loading...

आकाशीय बिजली गिरने से दो बालिका सहित महिला घायल, नीम के पेड़ के नीचे बंधी गाय की मौत, पेड़ झुलसा

Gargachary Times 6 September 2025, 20:28 220 views
Mathura
आकाशीय बिजली गिरने से दो बालिका सहित महिला घायल, नीम के पेड़ के नीचे बंधी गाय की मौत, पेड़ झुलसा
सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजागढी में घर के अंदर मोबाइल देख रही किशोरी के मोबाइल पर गिरीं आकाशीय बिजली गिरने से किशोरी के साथ ही उसकी दादी के साथ पड़ोसी किशोरी घायल हो गयी। वहीं पड़ोस के एक युवक पेड़ के नीचे बंधी गाय की मौत हो गई व पेड़ झुलस गया।राजू निवासी राजागढ़ी की 17 वर्षीय पुत्री राधा घर के अंदर बैठकर मोबाइल देख रही थी। शुक्रवार की शाम बारिश के साथ तडकी आकाशीय बिजली मोबाइल पर पड़ी तो मोबाइल गिर गया और हाथ झुलस गया। साथ ही दादी उम्र करीब 65 वर्ष भी झुलस गई। वहीं पड़ोस के राजू खान की 16 वर्षीय पुत्री उजमा घर में थी तभी आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गई। साथ पड़ोसी युवक अर्जुन सिंह की गाय नौहरे में बंधी थी आकाशीय बिजली गिरने से गाय की मौत हो गई साथ नीम का पेड़ भी टूट गया।
Follow Samachar24