Loading...

आगामी पर्वों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

Gargachary Times 20 August 2026, 20:59 33 views
Firozabad
आगामी पर्वों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
आगामी पर्व बारावफात, रक्षाबंधन एवं अन्य स्थानीय धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को थाना रामगढ़ समेत जनपद के अन्य थानों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने की। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने सभी से आगामी पर्वों को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं समरसता के साथ मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने और संदिग्ध अथवा विवादित स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया।पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगामी पर्वों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। फिरोजाबाद पुलिस ने जनपद में सभी पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Follow Samachar24