Loading...

एसएसपी कार्यालय में लगी आग, दमकल ने बुझाई

Gargachary Times 20 August 2026, 21:00 54 views
Mathura
एसएसपी कार्यालय में लगी आग, दमकल ने बुझाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रथम में गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई, प्रथम तल पर स्थित एक कमरे में लगे एसी में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के बाद एसी के समीप रखा कार्डबोर्ड आग की चपेट में आ गया और कमरे से धुआं उठने लगा। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने कमरे का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट सामने आया है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई व्यक्ति घायल हुआ।
Follow Samachar24