उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा 2025 का पहला दिन लखनऊ में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न
Gargachary Times
6 September 2025, 20:29
325 views
Lucknow
प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा 2025 का जनपद में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचिता पूर्ण में सुनिश्चित कराने के क्रम में आज जिलाधिकारी लखनऊ श्री विशाख जी0 द्वारा संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री बबलू कुमार के साथ जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापन, प्रवेश प्रक्रिया, निगरानी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, और फर्नीचर जैसी मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में परीक्षा सामग्री की डिस्पैचिंग प्रक्रिया का भी अवलोकन किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद लखनऊ में कुल 91 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न कराई गई। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में 81 प्रतिशत और द्वितीय पाली में 82 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहें। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, प्सीसीटीवी निगरानी तथा पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई थी। जिला स्तर पर भी एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया, जिससे सभी केंद्रों की लाइव निगरानी की जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।