उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य ने ऑगनवाडी एवं जिला जेल का किया निरीक्षण
Gargachary Times
17 July 2025, 20:27
49 views
Firozabad
महिला आयोग की सदस्या मीना कुमारी ने निरीक्षण भवन में पीड़ित महिलाओं की व्यथा को सुना और संबंधित अधिकारियों को इन महिलाओं की कष्ट के निवारण के निर्देश भी दिए, इन महिलाओं में वह महिला शामिल थी, जो परिवार से पीड़ित थी, कुछ महिलाएं रेप पीड़िता भी थी।
महिलाओं की सहायता और पुनर्वास हेतु समस्त व्यवस्था करने के निर्देश भी महिला आयोग की सदस्या ने संबंधित अधिकारियों को दिए, उन्होंने कहा कि जो भी पीड़ित महिलाएं, आपके पास आती हैं, उनके कष्ट का निवारण तुरंत करें, इसके बाद महिला आयोग की सदस्या ग्राम दौकेली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को देखने गई, जहां उन्होंने लाभार्थी महिलाओं की गोद भराई की, तथा बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया, साथ ही उन्होंने वहां के बच्चों को खिलौने की किट का वितरण भी किया, इसके बाद उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने बंदी महिलाओं से उनकी व्यथा को सुना, इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मुख्यालय रामानुज शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।