जोन 6 अंतर्गत एलडीए अधिकारियों की अनदेखी से वार्ड नंबर 95 नाला फतेहगंज टेडी बाजार चौराहा के समीप तंग रास्ते में खड़ी कर दी 5 मंजिला अवैध इमारत
Gargachary Times
6 September 2025, 20:30
199 views
Lucknow
जोन 6 अंतर्गत एलडीए अधिकारियों की अनदेखी से वार्ड नंबर 95 नाला फतेहगंज टेडी बाजार चौराहा के समीप तंग रास्ते में खड़ी कर दी 5 मंजिला अवैध इमारत
एलडीए अधिकारियों को सब कुछ ज्ञात होते हुए भी एलडीए अधिकारियों द्वारा नहीं की गई कार्यवाही
बिल्डर बेखौफ होकर एक के बाद एक स्लैप डालता रहा एलडीए अधिकारियों ने नहीं लिया संज्ञान
सूत्रों की माने तो बिल्डर ने बिना टी सी कनेक्शन के घरेलू मीटर से बना डाली पांच मंजिला इमारत
अमीनाबाद उप केंद्र को इस कार्य में महारत हासिल है छोटे पकायेदारों के काटता है कनेक्शन बिल्डरों के साथ दिखाई देता है खड़ा
जबकि अमीनाबाद उप केंद्र चंद कदमों की दूरी पर स्थित है
ऐसी स्थिति में जब अधिकारी बिल्डरों के साथ खड़े दिखाई दे क्यों ना हो अवैध निर्माण क्यों ना बड़े बिल्डरों के हौसले
आम नागरिकों को परेशानी होती है तो होती रहे विभागीय लोगों को कोई लेना देना नहीं
आश्चर्य की बात तो यह है कि उत्तर प्रदेश की बागडोर एक सख्त प्रशासक के हाथ होने के बाद भी विभागीय लोगों की ऐसी कार्यशैली कई सवाल खड़े करती है