Loading...

धूमधाम के साथ किया गणेश जी का विसर्जन

Gargachary Times 6 September 2025, 21:21 40 views
Mathura
धूमधाम के साथ किया गणेश जी का विसर्जन
राया , ( अमित अग्रवाल गणेश चतुर्थी पर घर घर स्थापित हुए भगवान गणेश जी का आज धूमधाम बैंडबाजों के साथ यमुना में विसर्जन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने पूजा अर्चना के साथ विसर्जन यात्रा का शुभारंभ किया। विसर्जन यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर पत्थर वाली गली , कटरा बाजार , होते हुए मथुरा मार्ग पर मांट ब्रांच गंग नहर पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान अमित सभासद अग्रवाल नानक भाई विशाल पाराशर सुशील शर्मा आकाश शर्मा मोहित शर्मा प्रदीप अग्रवाल मोनू अग्रवाल उदयवीर चौधरी धनु चौधरी आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24