Loading...

उधार रुपये हड़पने का लगाया आरोप

Gargachary Times 21 August 2026, 20:32 37 views
Jalaun
उधार रुपये हड़पने का लगाया आरोप
कोंच/जालौनदुकानदार ने बाशिंग मशीन एक माह की उधारी पर दे दी थी और जब एक माह बाद दुकानदार ने ग्राहक से उधारी मांगी तो बदले में उसे रुपयों की जगह गालियां मिलीं तब दुकानदार ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया मुहल्ला जवाहर नगर निबासी कुलदीप कुशवाहा पुत्र रामबाबू ने दिन शुक्रवार को कोतवाली में एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ग्राम चंदुर्रा निबासी विनय कुमार पटेल उर्फ छोटे पुत्र अज्ञात दिनांक 19 जुलाई 2025 को 8 किलो की बाशिंग मशीन 8 हजार 7 सौ 15 रुपये में ले गया था और विनय ने एक माह का समय रुपये देने के लिए मांगा था लेकिन अब विनय कुमार से रुपया मांगने पर गालियां मिल रहीं हैं और रुपये हड़प कर लेने की बात कह रहा है घटना दिनांक 20 अगस्त 2026 समय करीब 4 बजे शाम की है जब नहर के पास विनय से मैने रुपये मांगे तो उक्त गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा जिस पर कुलदीप ने पुलिस से उक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है
Follow Samachar24