Loading...

ईद-ए-मिलाद को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के सख्त निर्देश

Gargachary Times 21 August 2026, 20:33 32 views
Mathura
ईद-ए-मिलाद को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के सख्त निर्देश
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।ईद-ए-मिलाद (बारावफात) के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं जुलूसे मुहम्मदी इंतेजामियां कमेटी के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहार के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, विद्युत, यातायात, स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने, त्योहार रजिस्टर का अवलोकन करने तथा पूर्व में सामने आई समस्याओं का प्रभावी ढंग से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। डीएम ने सोशल मीडिया पर पैनी निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शरारती तत्वों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस देने तथा सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। नगर निगम, नगर निकायों एवं पंचायत विभाग को विशेष अभियान चलाकर मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई कराने, नालों एवं नालियों की सफाई, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग को अपने-अपने क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने को कहा गया। विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ खुले ट्रांसफॉर्मरों के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने, खुले एवं लटके तारों को दुरुस्त करने तथा विद्युत पोल की रैपिंग कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को महत्वपूर्ण स्थानों पर स्वास्थ्य टीम एवं एंबुलेंस की तैनाती के निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग को भी आवश्यक स्थानों पर दमकल वाहनों की तैनाती करने को कहा गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को लगातार खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करने तथा दुकानदारों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को आवारा पशुओं को पकड़ने एवं निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को सभी स्ट्रीट लाइट संचालित रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिबंधित जानवरों, लाउडस्पीकर की निर्धारित ध्वनि सीमा तथा सिविल डिफेंस वालंटियर्स की तैनाती को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी यातायात को सुचारू यातायात संचालन एवं आवश्यकतानुसार ट्रैफिक जवानों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। रूट डायवर्जन की जानकारी को मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रचारित-प्रसारित करने को कहा गया। सभी एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संपूर्ण रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी यातायात राजेश कुमार तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं जुलूसे मुहम्मदी इंतेजामियां कमेटी के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद
Follow Samachar24