शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए करनपाल हुए सम्मानित
Gargachary Times
7 September 2025, 16:14
89 views
Mathura
इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिफॉर्म्स एंड हाइयर एजुकेशन एवं इंटरनेशन एसोसिएशन ऑफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल नेशनल अवॉर्ड्स 2025 के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरनी राया, मथुरा के शिक्षक करनपाल सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिल्ली विधानसभा के उपसभापती माननीय मोहन सिंह बिष्ट द्वारा संविधान क्लब नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संविधान क्लब नई दिल्ली में आयोजित इस शिक्षक सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 70 शिक्षकों, प्रोफेसरों एवं शिक्षा विशेषज्ञों को उनकी विशिष्ट शैक्षिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह का शुभारंभ दिल्ली विधानसभा के उपसभापति श्री मोहन सिंह बिष्ट द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया गया।
इस अवसर पर इंडियन सोसाइटी फॉर रिसर्च एंड हायर एजुकेशन के अध्यक्ष डॉ.अतुल शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित शिक्षकों की भूमिका समाज के भविष्य निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण होती है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने शैक्षिक क्षेत्र में नवाचार, मूल्य-आधारित शिक्षा और तकनीकी प्रयोग की महत्ता पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का समापन रेल मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्व चेयरमैन श्री रमेश चंद्र रत्न के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।