Loading...

नारखी पुलिस ने 115 शस्त्र मुकदमों और 17 आबकारी मामलों का माल कराया नष्ट

Gargachary Times 22 August 2026, 19:39 66 views
Firozabad
नारखी पुलिस ने 115 शस्त्र मुकदमों और 17 आबकारी मामलों का माल कराया नष्ट
अवैध शस्त्र एवं अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नारखी पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विभिन्न मुकदमों से संबंधित माल का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया। कार्रवाई के दौरान 115 शस्त्र संबंधी मुकदमों में बरामद अवैध शस्त्र एवं कारतूस तथा 17 आबकारी अधिनियम के मुकदमों से संबंधित करीब 90 लीटर अवैध देशी शराब नष्ट कराई गई।पुलिस के अनुसार थाना नारखी में आयुध अधिनियम के तहत दर्ज 115 अभियोगों से संबंधित माल में 19 एसबीबीएल बंदूक, 71 तमंचे, दो चाकू, 75 कारतूस 315 बोर, 17 खोखा कारतूस 315 बोर, 115 कारतूस 12 बोर तथा 22 खोखा कारतूस 12 बोर शामिल थे।इसके अलावा 17 विभिन्न आबकारी अधिनियम के अभियोगों से संबंधित करीब 90 लीटर अवैध देशी शराब का भी विनिष्टीकरण कराया गया।यह कार्रवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद के 11 अगस्त 2026 के आदेश के अनुपालन में की गई। विनिष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी टूंडला, आबकारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष नारखी एवं माल के नोडल अधिकारी मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुकदमों में जब्त माल के नियमानुसार निस्तारण की प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई है। मौजूद रहे अधिकारी विनिष्टीकरण कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी टूंडला अरुण कुमार चौरसिया, उपजिलाधिकारी सदर फिरोजाबाद, आबकारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष नारखी राकेश गिरी तथा माल के नोडल अधिकारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनवारी लाल मौजूद रहे।
Follow Samachar24