Loading...

मक्खनपुर नगला तुर्किया में बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Gargachary Times 22 August 2026, 19:40 37 views
Firozabad
मक्खनपुर नगला तुर्किया में बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
फिरोजाबाद। नगर पंचायत मक्खनपुर के वार्ड नंबर-1 नगला तुर्किया में भारतीय रिजर्व बैंक की जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता निधि के अंतर्गत नारी जागरण सेवा संस्थान, फिरोजाबाद द्वारा वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों को बचत, बैंकिंग सेवाओं, जमाकर्ताओं के अधिकार, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधी विजय कुमार कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक नागरिक को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की जानकारी होना बेहद जरूरी है। नियमित बचत परिवार की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करती है। उन्होंने लोगों से बैंकिंग सेवाओं का सही उपयोग करने और डिजिटल लेनदेन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की। नारी जागरण सेवा संस्थान की ओर से अंकित शर्मा ने जमाकर्ताओं के अधिकार, बैंकिंग सेवाओं, शिकायत निवारण व्यवस्था, सुरक्षित डिजिटल भुगतान तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहक अपनी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। गौरव सिंह ने मोबाइल बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन लेनदेन के सुरक्षित उपयोग की जानकारी देते हुए संदिग्ध कॉल, मैसेज और लिंक से सावधान रहने की अपील की। वहीं हृदय मोहन जैन ने नियमित बचत और वित्तीय अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को सुरक्षित बैंकिंग साधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन राजेश राज ने किया। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता का उद्देश्य लोगों को केवल बैंकिंग की जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से जागरूक और साइबर अपराधों से सुरक्षित बनाना भी है। कार्यक्रम में नागरिकों ने बैंकिंग, बचत, डिजिटल भुगतान और साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका वक्ताओं ने सरल एवं व्यावहारिक तरीके से जवाब दिया। अंत में लोगों से नियमित बचत करने, सुरक्षित बैंकिंग अपनाने और साइबर धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई।
Follow Samachar24