Loading...

अद्भुत होगा रंगीलो रास 2025, वृंदावन में होगा भव्य डांडिया और गरबा उत्सव

Gargachary Times 7 September 2025, 16:15 95 views
Mathura
अद्भुत होगा रंगीलो रास 2025, वृंदावन में होगा भव्य डांडिया और गरबा उत्सव
वृंदावन, छटीकरा मार्ग स्थित ओमेक्स सिटी में नंदन रिट्रीट के द्वारा रंगीलो रास 2025 का आयोजन धूमधाम के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें जानी मानी बड़ी हस्तियां भी सहभागिता करेगी। यह इस वर्ष का सबसे बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक उत्सव है। यह आयोजन नवरात्रि की ऊर्जा, उमंग और परंपरा को एक नए रंग-रूप में पेश करेगा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण लाइव ढोल और फ्यूज़न डीजे, प्रोफेशनल गरबा और डांडिया ट्रूप्स, स्वादिष्ट फूड और बेवरेज स्टॉल्स, सेलिब्रिटी गेस्ट अपीयरेंस, बच्चों के लिए किड्स ज़ोन रहेगा। विशेष प्रतियोगिता के रूप में बेस्ट कपल डांस और बेस्ट ड्रेस – विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष का आयोजन और भी भव्य होगा। जहाँ रंग-बिरंगी लाइटिंग, पारंपरिक सजावट और शानदार मंच पर हर दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। यह आयोजन परिवारों, दोस्तों और डांस प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव बनेगा। प्रवेश केवल एंट्री पास द्वारा ही मान्य होगा। वार्ता में मुख्य रूप से राजीव गोयल, सूरज तिवारी, चिराग तोमर, पंकज सैनी, अक्षय पांडेय उपस्थित रहे।
Follow Samachar24