रसूलपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
22 August 2026, 19:42
43 views
Firozabad
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मोढ़ा चौराहा के पास सर्विस रोड से पकड़ा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर फरहान उर्फ फरान पुत्र भप्पू, निवासी शेखान मोहल्ला, एत्मादपुर, जनपद आगरा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी थाना रसूलपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 427/26 से संबंधित मामले में वांछित था। उसके विरुद्ध धारा 109(1), 76, 115(2), 352, 351(2) बीएनएस एवं 3/4 मुस्लिम महिला संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक रिंकू कुमार, हेड कांस्टेबल 712 शैलेन्द्र सिंह, कांस्टेबल 123 भूपेन्द्र सिंह तथा महिला कांस्टेबल 1916 लवी थाना रसूलपुर शामिल रहे।