उ0 प्र0 अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा घोषित अंतिम परिणाम मे चयनित 1510 को नियुक्ति पत्र वितरित किया
Gargachary Times
7 September 2025, 16:15
253 views
Firozabad
योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा 2025 में घोषित अंतिम परिणाम में चयनित 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया, इस संपूर्ण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी 75 जनपदों में देखा गया, जनपद फिरोजाबाद में जनप्रतिनिधियों और जनपद स्तरीय अधिकारियों के समक्ष मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए नियुक्ति पत्र के साथ-साथ जनपद के चार नवनियुक्त अनुसेवकों को भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के हाथों नियुक्ति पत्र एन आई सी सभागार कक्ष में सोपा गया, इसमें मानसी पाल, नीरज कुमार शर्मा, अंकित, सचिन कुमार को नियुक्ति पत्र सोपा गया, सभी नवनियुक्त अनुसेवकों के चेहरों पर प्रसन्नता परिलक्षित हो रही थी, सभी नव चयनित अभ्यर्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करते हुए पारदर्शी प्रक्रिया से हुई, इन नियुक्तियों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, इस अवसर पर प्रधानाचार्य आईटीआई हेमलता यादव, आनंदपुर जारखी, एन आई सी से अंकित कुमार तथा सूचना विभाग के प्रधान सहायक दिलशाद अहमद आदि उपस्थित रहे।