कुत्तों के हमले में 35 भेड़ों की हुई मौत
Gargachary Times
22 August 2026, 19:50
42 views
Jalaun
कोंच/जालौनभेड पालकर अपना जीवन यापन करने बाले व्यक्ति के ऊपर उस समय पहाड़ टूट पड़ा जब आवारा कुत्तों के झुण्ड ने भेडों के ऊपर अचानक से हमला बोल दिया जिससे लगभग 35 भेडों की मौत हो गयी
एट रोड नहर पॉवर हाउस के पास निबासी जासूद खान पुत्र सुभान खान ने दिन शनिवार को उपजिलाधिकारी अभिनव यादव को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मैं भेड पालकर जीबन यापन करता हूँ घटना दिनांक 21 अगस्त 2026 समय करीब रात्रि 2.30 बजे की है जब मैं अपने परिवार सहित सो रहा था तभी आवारा कुत्तों के झुण्ड ने भेडों के ऊपर हमला बोल दिया जिससे लगभग 35 भेड चुटहिल होकर मर गयीं जिससे लगभग 3लाख 25 हजार रुपये का नुकसान हो गया जासूद खान ने एस डी एम से हुए नुकसान की भरपाई हेतु शासन से अनुदान दिलाये जाने की मांग की