एस डी एम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
Gargachary Times
22 August 2026, 19:51
44 views
Jalaun
कोंच/जालौनमरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए अधिकारियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया जाता रहता है इसी क्रम में दिन शनिवार को उपजिलाधिकारी अभिनव कुमार यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए उपस्थिति पंजिका ओ पी डी इमरजेंसी वार्ड एवं प्रसव पक्ष की व्यबस्थाओं का अवलोकन किया और वहां उपस्थित मरीजों से मिलने बाली सेवाओं के बारे में वार्ता करते हुए फीड बैक लिया जहां पर भी कमी नजर आयी उसे तत्काल ही दूर किये जाने के लिए निर्देशित किया इसके बाद एस डी एम ने अस्पताल परिसर में घूम घूम कर साफ सफाई व्यबस्था को देखा और सफाई में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए इसके उपरांत औषधि कक्ष में पहुंचकर दबा बितरण प्रणाली को देखा और खड़े हुए मरीजों से दबा मिलने के बारे में जानकारी ली फिर एस डी एम ने आकस्मिक सेवा एम्बुलेंस की उपलब्धता पर समीक्षा करते हुए जो भी अन्य कमियां पायीं गयीं उन्हें तत्काल दूर करते हुए गुणबत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान एस डी एम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अनिल कुमार शाक्य सहित डॉ राम करन गौर डॉ एम एम शर्मा सुनीता पटेल पबन कुमार सुशील चतुर्वेदी महेंद्र नगाइच कपिल आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे